पंजीकरण कक्ष बंद होने से इतंजार करते श्रद्धालु।
- फोटो : katra news
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के भवन के साथ ही धर्मनगरी में बर्फबारी के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। रविवार शाम 5:00 बजे तक करीब 40,000 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ को देखते हुए रविवार शाम 5:00 बजे पंजीकरण कक्षा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालु हर तरफ कतारों में लगकर इंतजार कर रहे हैं। साफ मौसम के चलते श्रद्धालुओं को सभी तरह की सुविधाएं लगातार उपलब्ध हो रही हैं। इनमें हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, रोपवे केबल कार सेवा के साथ ही घोड़ा, पिट्टू तथा पालकी आदि की सेवाएं प्रमुख हैं। श्रद्धालु मां के दिव्य दर्शन कर भवन परिसर के साथ ही भैरव घाटी आदि प्रमुख स्थानों पर बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। जनवरी माह में अब तक करीब 5.80 लाख श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा कर चुके हैं। वर्ष 2025 की बात करें तो 5,69,164 लाख के करीब श्रद्धालु जनवरी माह में दर्शन के लिए पहुंचे थे। वर्ष 2024 में 6,16,609 श्रद्धालु मां के दरबार हाजिरी लगाने पहुंचे थे।