फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: थाना दिवस में एसएसपी किश्तवाड़ ने सुनी जनता की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड। जिले के एसएसपी नरेश सिंह ने पुलिस स्टेशन किश्तवाड़ में आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान आम जनता द्वारा विभिन्न समस्याएं रखी गईं, जिनमें लिंक सड़कों पर यातायात जाम व ओवरलोडिंग, बाजार क्षेत्रों में अनियमित पार्किंग, नाका प्वाइंट्स पर वाहनों की नियमित जांच की आवश्यकता तथा किरायेदारों और घरेलू सहायकों के पुलिस सत्यापन से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे।
विज्ञापन

एसएसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि लिंक सड़कों पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके स्थापित किए जा रहे हैं।

शहर में अनियमित रूप से चल रहे वाहनों एवं ई-रिक्शा के संबंध में एसएसपी ने कहा कि सभी चालकों के लाइसेंस व दस्तावेजों की जांच की जा रही है तथा बिना लाइसेंस या नाबालिग चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त एसपी किश्तवाड़, प्रदीप सिंह गोरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें