फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में मचैल समेत कई जगह दूसरे दिन भी बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में आज दूसरे दिन भी लगातार बारिश और बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश दोपहर तक हुई और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड का बढ़ गई है।
विज्ञापन

मंगलवार दूसरे दिन भी शिक्षण संस्थान बंद रहे। मचैल से लेकर वाड़वन, सिंथन, कुंतवाड़ा, बोंजवा और सरूड़ के कई इलाकों में बर्फबारी हुई। जानकारी के अनुसार सिंथन में 2 फुट के करीब बर्फ जमा हो गई है। वहीं, मंगलवार सुबह के समय किश्तवाड़-बटोत नेशनल हाईवे पर अनेक स्थानों पर पस्सियां गिरने से यातायात प्रभावित रहा। जिला प्रशासन ने भी कड़े निर्देश जारी किए हैं कि बारिश के दौरान कोई भी मुसाफिर इधर से उधर न जाए। सावधानी से सफर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें