फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी मार्ग पर शंभू मार्केट में आग लगी, 15 दुकानें जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। वैष्णो देवी मार्ग पर शुक्रवार को चरणपादुका मंदिर के पास शंभु मार्केट में बंद पड़ी दुकानों में अचानक आग लग गई। सीआरपीएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने बुझाने की कोशिश की लेकिन दुकानें बंद होने के चलते आग फैलती गई। करीब 15 दुकानें जल गईं। बाद में दमकल गाड़ियों ने आग पर मशक्कत से काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार किसी राहगीर ने बंद दुकानों से धुआं उठता देखा तो लोगों को बताया। इसके बाद सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान भी पहुंच गए। आग इतनी तेजी से फैली कि 15 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें