फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्खड़ में फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के समीपवर्ती चक्खड़ इलाके में सोमवार देर रात को एक व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिला है। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव केे कब्जे में लिया और मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। जानकारी अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे 47 वर्षीय सुभाष चंद्र का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। जब परिवार ने उसको देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा और प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकता है। पुलिस ने अंडर सेक्शन 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें