फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नगर परिषद ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई, फड़ी वालों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नगर परिषद की ने शुक्रवार को प्रभारी सीईओ राजिंदर ढींगरा के नेतृत्व में शहर के गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार और इसके आसपास के बाजारों में अतिक्रमण को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान फड़ी लगाने वालों ने इसका कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानदारों का सामान अंदर करवाया गया और उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि अपना सामान दुकान के शटर लाइन के अंदर लगाएं। बाहर लगा मिला तो उठा लिया जाएगा। इसी तरह अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों और पार्किंग के बाहर सड़कों पर वाहन लगाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। अवैध अतिक्रमण को बढ़ावा देने वाली टीम के आने की आहट सुनते ही कई भाग गए। जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर फड़ियां लगाई थीं अथवा अपना सामान सजाया था, उनमें से ज्यादातर ने इसे अंदर कर लिया था। टीम के वापस लौटते ही शहर में दोबारा से पहले जैसे हालात बन गए।
प्रभारी सीईओ राजिंदर ढींगरा ने कहा कि शहर के बाजारों में अतिक्रमण बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। अभी तक हम सामान्य कार्रवाई करने के साथ ही लोगों को इसके लिए जागरूक भी कर रहे हैं लेकिन आगे इस कार्रवाई को और भी सख्त किया जाएगा। उधर, इस कार्रवाई का मुखर्जी बाजार में फड़ी लगाने वालों ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि हम यहां बीते कई दशकों से अपना कारोबार कर रहे हैं। वे नगर परिषद के पास इसके लिए हर सप्ताह व महीने की पर्ची भी कटवाते हैं, लेकिन अब नए सीईओ ने यहां पदभार संभालते ही उन्हें यहां अपना काम करने से मना कर दिया है, इसलिए प्रशासन से उनकी मांग है कि उन्हें यहां फड़ी लगाने की अनुमति दी जाए नहीं तो वे बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें