फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तहसील प्रशासन ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सर्दियों के मौसम में आपातकालीन स्थिति और अन्य घटनाओं से निपटने के लिए तहसील प्रशासन रामनगर ने इमरजेंसी सेल का गठन किया है। इसमें मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विभिन्न विभागों के 12 अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम राजेंद्र सिंह की तरफ से जारी एडवाइजरी में उक्त अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम और मोबाइल नंबर दिए गए है। रामनगर वासियों को सूचित किया गया है कि किसी भी व्यक्ति को शीतकालीन के समय स्वस्थ, मार्ग, बिजली, राजस्व, शिक्षा अन्य समस्याओं से निपटने के लिए कोई परेशानी आती है तो वे दिए गए अधिकारियों को फोन करके या व्हाट्सएप पर अपनी समस्या के बारे में बता सकते हैं।
इमरजेंसी सेल में शामिल अधिकारियों में लोक निर्माण विभाग के जेई अरुण कुमार (9682555191) समय सुबह छह बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक रहेगा। जल शक्ति विभाग की एई प्रियंका मन्हास (7889718943) समय दोपहर दो से शाम छह बजे तक रहेगा। स्वास्थ्य में अशोक कुमार एमटीएस (9797326982) और बिजली में शक्ति कुमार एफएम (6006592009) उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें