किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के उपमंडल पाडर के मचैल में माता चंडी दरबार के परिसर में वीरवार रात्रि एक भव्य जागरण का आयोजन किया गया जिसमें राज्य भर से भजन गायक कलाकार पहुंचे। उन्होंने माता के जयकारों व भजनों से पूरे मचैल का वातावरण भक्तमय कर दिया।
राज्य के प्रसिद्ध गायक चमन लहरी नवीन पंजाबी, सोनाली डोगरा, सरस भारती व रुमालों राम ने माता के भक्तों को भजनों पर झूमने नाचने को मजबूर किया। भारी संख्या में इस जगराते में श्रद्धालु पहुंचे थे। मचैल गांव के ही माता के भक्त व गायक दलजीत ने भी गणेश वंदना से जगराते का आरंभ किया उसके बाद बारी बारी सभी गायकों ने माता के भजन गाए। श्रद्धलुओं ने जम कर इस जगराते में खूब नाचा माता के जयकारों से मचैल गांव गूंज उठा।
मचैल यात्रा अभी 25 जुलाई से आरंभ होगी इससे पूर्व भी कई श्रद्धालुगण माता चंडी के दर्शन हेतु मचैल पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि अब लोगों को गुलाबगढ़ या फिर कुंडेल गांव से पेदल जाना नहीं पड़ता अब चिशोती गांव तक वाहन जाते हैं जहां से मात्र 9 किलोमीटर की दूरी रह गई है जेसे ही चिशोती गांव में पुल बन जाएगा तो हमूरी गांव तक वाहन जाएंगे। पुल का काम भई जोरों पर बन रहा है। लोगों में भारी खुशी है कि अब मार्ग पेदल तय कम ही करना पड़ेगा। इस वर्ष यात्रा से पूर्व पुल तैयार हो सकता है। फिर हमूरी गांव तक वाहन जा सकते हैं। जहां मात्र 4 से 5 किलोमीटर ही पैदल सफर रहेगा। पिछले वर्ष लगभग तीन लाख से अधिक लोगों ने माता चंडी के दर्शन किए थे इस बार और संख्या बढ़ सकती है।