उधमपुर। पुलिस थाना पंचेरी के अधीन आते मीर में एक दुकान से छह बोतल अवैध शराब जब्त कर पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पिछले काफी समय से अवैध तरीके से शराब की बिक्री की सूचना मिल रही थी। जिस पर पुलिस टीम ने मीर क्षेत्र में एक चिकन कॉनर्र की दुकान में छापा मार कर शराब की छह बोतलें बरामद करने के साथ ही दुकानदार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दुकान के मालिक की पहचान नसीब सिंह निवासी मीर, तहसील पंचेरी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद