किश्तवाड़। जिले में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को पुलिस ने नियमों उल्लंघन का वालों के चालान काटने के साथ ही कुछ वाहन भी जब्त किए हैं। इसके साथ ही बेवजह लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। कुछ वाहन जब्त भी किए हैं।
जिले में सुबह सात से 10 बजे तक ऑड और इवन के हिसाब से दुकानें खुल रही हैं। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ लग रही है। वहीं, 45 उम्र से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण जारी है। जिला प्रशासन लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहा है। वहीं, किश्तवाड़ शहर के ट्रेर्ड्स एसोसिएशन के प्रधान इश्तिाक अहमद वाजा ने जिला प्रशासन से दुकानों को खोलने के समय को बदलने और बढ़ाने की अपील की है।