फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुन अस्तान, जेलाना गांव के कुछ हिस्से रेड जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में लगातार कोरोना के मामले आ रहे हैं। मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शर्मा ने एक आदेश जारी किश्तवाड़ शहर से लगते बुन अस्तान और जेलाना गांव के कुछ हिस्सों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
विज्ञापन

बुन अस्तान में अरशद हुसैन मीर की दुकान से अब्दुल मजीद लोन के मकान तक और जेलाना में शशि कुमार के मकान से सतीश कुमार के मकान तक के इलाके में पांबंदियां लगाई गई हैं। इसके साथ ही सुरक्षाबलों की तैनाती करने के साथ ही सीएमओ को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जेलाना के 40 और बुन अस्तान के 200 लोगों के शीघ्र टेस्ट करने के लिए कहा गया है। इन दोनों जगह के लिए नायब तहसीलदार को इंचार्ज बनाया गया है। जिन्हें आदेश दिए कि कोई भी व्यक्ति इन रेड जोन इलाकों से बाहर न आए। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। थाना प्रभारी को इलाके में सभी के टेस्ट करवाना सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें