उधमपुर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने जोन टिकरी में जोनल फिजिकल एजुकेशन आफिसर पुष्पेंद्र कौर की देखरेख में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल टिकरी में अंतर-स्कूल जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रिंसिपल मोनिका करलुपिया मुख्य अतिथि रहीं।
उन्होंने छात्रों को खेलों के मूल्य और बच्चों के समग्र विकास के बारे में जानकारी दी। अंडर 14 आयु वर्ग में लड़कियों के खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, शतरंज, बैडमिंटन और योग के मुकाबले हुए जिसमें कुल 176 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शतरंज में जीएमएस बसानी की भारती देवी ने प्रथम स्थान और जीएमएस सीन ब्राह्मणा आरषा देवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि योग में जीएमएस ईस्ट मांड की सारिका अगन प्रथम स्थान और जीएमएस ईस्ट मांड की अनन्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बैडमिंटन में महिला एकल मुकाबले में जीएमएस धन्नू की सिमरन देवी और जीएचएस जिब जानह्वी शर्मा ने जीत हासिल की।