फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर में कल निकाली जाएगी तिरंगा रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में शहरवासियों की तरफ से 16 मई को शहर में तिरंगा रैली निकाली जाएगी। आयोजक सुरिंदर सिंह खालसा, सुशांत शर्मा, छोटू मगोत्रा व अन्य ने बताया कि रैली शहरवासियों की ओर से भारतीय सेना के प्रति सम्मान स्वरूप निकाली जा रही है। यह रैली सुबह 10 बजे पुलिस स्टेशन के नजदीक शहीद स्मारक टाॅउन हाल से शुरू होगी और गोल मार्केट, कोर्ट रोड व सलाथिया चौक से होते हुए दोमेल चौक के पुलिस शहीदी स्मारक पर पहुंचकर संपन्न होगी। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि इस रैली में बढ़चढ़ कर भाग लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें