फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: समारोह में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

Tue, 21 Jan 2025 03:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। अतिरिक्त उपायुक्त वन कोतवाल ने सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बैठक के दौरान जिला विभाग प्रमुखों को तहसील और ब्लॉक स्तर पर आयोजित समारोह में अपने कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि मुख्य कार्यक्रम मौसम की स्थिति के आधार पर चौगान किश्तवाड़ या मिनी सचिवालय डीसी कार्यालय परिसर में होगा। वहीं स्थानीय समारोह उपमंडल, ब्लॉक और तहसील स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। ध्वजारोहण, मार्च-पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठने की व्यवस्था, मंच की व्यवस्था, स्थल की तैयारी और जलपान की व्यवस्था पर भी चर्चा की। यह भी बताया गया कि दिन की शुरुआत शहनाई वादन से होगी। शहनाई वादन के लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम की सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय लागू करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, संबंधित विभागों को पेयजल, बिजली आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाएं, स्वच्छता, परिवहन, यातायात प्रबंधन, सरकारी भवनों की रोशनी, फायर टेंडर की तैनाती, बैठने की व्यवस्था और निमंत्रण वितरण के लिए प्रावधान करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए गठित विभिन्न समितियों की प्रगति की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

चौगान मैदान में सोमवार से गणतंत्र दिवस समारोह के लिए परेड की रिहर्सल भी शुरू कर दी गई। इसमें सुरक्षाबलों की टुकड़ियों के अलावा एनसीसी फॉरेस्ट गार्ड आदि टुकड़ियां शामिल हुईं। हालांकि कुछ दिनों से स्कूलों व जिला पुलिसलाइन आदि में तैयारियां पहले से जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें