फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संक्रमण के बीच प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने बुधवार को उधमपुर का दौरा किया। उन्होंने डीसी इंदु कंवल चिब के साथ जिला अस्पताल में तैयारियों का जायजा लिया और फिर डीसी कार्यालय के मिनी कांफ्रेंस में बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

रियासी का दौरा करने के बाद सलाहकार शाम करीब साढ़े चार बजे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पहले से ही डीसी, सीएमओ डॉ. केसी डोगरा, डीएचओ डॉक्टर मोहम्मद यासीन सहित कई अधिकारी पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने सबसे पहले जिला अस्पताल में चल रहे ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के निर्माण कार्य का जायजा लिया और संबंधित एजेंसी को इसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल में रखे गए कोरोना संक्रमितों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं, कोरोना टेस्टिंग व वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए टेस्टिंग के साथ वैक्सीन लगाने का काम और तेज किया जाए। किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
इसके बाद वह डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस में पहुंचे, जहां कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। डीसी ने प्रशासन की तरफ से की गई तैयारियों की पूरी जानकारी दी और कहा कि प्रशासन लोगों की मदद करने का हर संभव प्रयास कर रहा है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान लोगों को पास दिए जा रहे हैं। सलाहकार को बताया कि कोरोना संक्रमितों को रखने के लिए कोविड केयर सेंटर बनाए जा रहे हैं। सलाहकार ने कहा कि कोरोना संक्रमितों के उपचार में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। एसओपी के अनुसार हर तरह की सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने निशुल्क राशन वितरण को लेकर चर्चा की और एफसीएसएंड सीए के एडी को निर्देश दिए कि पूरे जिले में जल्द से जल्द दो महीने का निशुल्क राशन वितरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें