फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलरों ने बंद किया राशन वितरण में बायोमीट्रिक मशीनों का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। राशन डीलर एसोसिएशन ने बायोमीट्रिक मशीनों के जरिए लोगों को राशन वितरण की प्रक्रिया को कुछ समय के लिए बंद करने की मांग की है। वहीं, उन्होंने कहा कि कोरोना संकट टलने तक बायोमीट्रिक मशीनों के माध्यम से राशन नहीं देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बताया कि रोजाना काफी संख्या में लोगों के बायोमीट्रिक मशीनों पर पंचिंग कर राशन लेते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा है। कोरोना संकट को देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों में बायोमीट्रिक मशीनों को बंद कर दिया है। लेकिन राशन वितरण के दौरान इन मशीनों का अभी भी इस्तेमाल हो रहा है। इससे राशन डीलरों व उनके परिवारों के लिए कोरोना की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। जबकि दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों में इन मशीनों को पहले से ही बंद कर दिया गया है।
इसलिए उपराज्यपाल से अपील है कि महामारी पर काबू पाने तक मशीनों का इस्तेमाल बंद कर दिया जाए। लोगों को ऑफलाइन तरीके से राशन आवंटित किया जाए। इस मौके पर यूनियन के जिला अध्यक्ष अजय बैगड़ा, जिला सचिव पंकज गुप्ता, हरदेव सिंह, सोहनी गुप्ता, राजेश पचियाला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें