फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी की थाली से दूर हुई टमाटर की लालिमा

विज्ञापन
उधमपुर में टमाटर खरीदते लोग - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। दाल-सब्जी के स्वाद में अहम भूमिका निभाने वाले टमाटर ने अब इनका स्वाद बिगाड़ दिया है। नगर में कुछ दिनों से टमाटर 80 से सौ रुपये किलो के भाव में बिक रहा है। जिसके कारण यह आम लोगों की पहुंच से लगभग बाहर हो चुका है।
विज्ञापन

अधिकतर लोग अब बिना टमाटर के ही दाल व सब्जी खाने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि मटर, शिमला मिर्च, धनिया, सेम, कटहल, आदि के दाम सौ रुपये तक पहुंचने से ये सब्जियां पहले ही रसोई से गायब हो चुकी हैं। लेकिन, अब टमाटर के सैकड़े ने उनकी दाल सब्जी के स्वाद को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। उन्हें अब बिना टमाटर के काम चलाना पड़ रहा है, जिससे परेशानी आ रही है।
-------
बीते कुछ दिनों में टमाटर के दाम अचानक बढ़ गए हैं। सौ रुपये प्रति किलो टमाटर होने से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। मटर, शिमला मिर्च, कटहल, धनिया, पहले से ही सौ रुपये किलो तक बिक रहे हैं। इनके बिना जैसे तैसे काम चला रहे थे। लेकिन, अब टमाटर ने रुला दिया है। इसके बिना तो आलू की सब्जी भी बेस्वाद बन रही है।
विज्ञापन

- आशा भारती
------
बीते दिनों 30 से 40 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाले टमाटर की कीमतें दोगुनी से भी अधिक हो गई हैं। एक किलो टमाटर का भाव सौ रुपये किलो तक पहुंच गया है। जिसे खरीद कर खाना बजट के बाहर है। जहां पहले सौ रुपये में चार सब्जियां खरीद लेते थे, वहीं अब सिर्फ एक किलो टमाटर ही सौ रुपये का मिल रहा है। कीमतें कम होने के मुकाबले बढ़ती ही जा रही हैं।
- राधा देवी
--------
आसमान छू रही महंगाई की मार ने खाने की थाली से दाल सब्जी को भी गायब कर दिया है। पहले पेट्रोल और डीजल के दाम सौ के पार पहुंचने से जनता परेशान थी। अब सब्जियों के दामों ने भी शतक जमा दिए हैं। बाजार में लगभग हर सब्जी सौ रुपये प्रति किलो के आसपास मिल रही है। जिसने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। सरकार को जल्द उचित कदम उठाने चाहिए।
- गौरव डोगरा
-----
स्थानीय सब्जियों की आवक होने से इस मौसम में सब्जियों के दाम 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक होते थे। लेकिन, इस बार अन्य सब्जियों के साथ टमाटर के दाम भी सौ रुपये किलो तक पहुंच गए हैं, जो कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इससे आम आदमी परेशान है। एक किलो सब्जी व टमाटर खरीदने के लिए भी उसे 10 बार सोचना पड़ रहा है। गृहिणियां भी रसोई का बजट गड़बड़ाने से परेशान हैं। थाली से गायब होकर सब्जी, टमाटर अब केवल चर्चा का विषय बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

- विनय कुमार

उधमपुर में टमाटर खरीदते लोग- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें