फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: उधमपुर-नई दिल्ली के बीच तीन दिन दौड़ेगी विशेष वंदे भारत, इंडिगो संकट के चलते 12 से संचालन

Wed, 10 Dec 2025 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

12 से 14 दिसंबर तक उधमपुर-नई दिल्ली के बीच लगातार तीन दिन विशेष वंदे भारत ट्रेन से यात्री सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन
वन्दे भारत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे का जम्मू मंडल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आपातकालीन स्थितियों में विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके तहत 12 से 14 दिसंबर तक उधमपुर-नई दिल्ली के बीच लगातार तीन दिन विशेष वंदे भारत ट्रेन से यात्री सफर कर पाएंगे।

विज्ञापन


वर्तमान में लगातार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जम्मू मंडल ने नई दिल्ली और शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) के बीच एक विशेष वंदे भारत ट्रेन (ट्रेन संख्या 02439/02440) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित और किफायती विकल्प प्रदान करने के लिए 12 से 14 दिसंबर तक चलेगी।

ट्रेन संख्या 02439 नई दिल्ली से शहीद कैप्टन तुषार महाजन तक 12 से 14 दिसंबर तक तीन फेरे लगाएगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 2 बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और अन्य रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 02440 भी शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली तक 12 से 14 दिसंबर तक तीन फेरे लगाएगी। यह ट्रेन उधमपुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 3 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट और अन्य रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इस संबंध में यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस से ट्रेन की सटीक जानकारी प्राप्त कर लें।

यह विशेष वंदे भारत ट्रेन लगातार उड़ानें रद्द होने के कारण चलाई जा रही है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि यात्री समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचें और उनकी यात्रा योजना बाधित न हो। इस ट्रेन में 20 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

- उचित सिंघल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें