फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दर्शकों के डिग्री कॉलेज के मैदान में होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से बैठक डीसी इंदु कंवल चिब की अध्यक्षता में हुई, अधिकारियों को तैयारियों से संबंधित दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोविड एसओपी का पूरा पालन करना होगा।
विज्ञापन

बैठक में बैठने, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, यातायात नियम, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, प्राथमिक उपचार, पीएएस और दमकल विभाग से संबंधित तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बार भी मुख्य समारोह गवर्नमेंट डिग्री कालेज के मैदान में आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जहां मुख्य मेहमान सुबह नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह की शुरुआत सूचना विभाग की तरफ से सुबह शहनाई वादन से होगी।
डीसी ने कहा कि समारोह कोविड एसओपी के सख्त पालन के बीच आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सलाह दी कि वे सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखें। समय-समय पर गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी कोविड एसओपी का पालन करें। एक्सईएन जलशक्ति और पीडीडी को समारोह स्थल पर बिजली आपूर्ति के अलावा बैठने, बैरिकेडिंग और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीईओ नगर परिषद को शहर के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर भी सफाई बनाए रखने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को समारोह के अंत तक चिकित्सकों की टीम सहत एक एम्बुलेंस और आवश्यक दवा की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पुलिस और यातायात पुलिस सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करेगी। राष्ट्रीय समारोह के सफल आयोजन के लिए स्वागत समिति, रोशनी समिति जैसी विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया है। कोरोना महामारी के मद्देनजर डीसी ने दोहराया कि थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम/स्किट जैसे कैच द रेन, स्किल, टेलीमेडिसिन सुविधा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कोरोना जागरूकता, जल जीवन मिशन कोविड एसओपी के तहत आयोजित एवं रिकॉर्ड किए जाएंगे। समारोह स्थल पर डिजिटल प्रस्तुति दी जाएगी। समिति सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप देगी।
स्थानीय केबल ऑपरेटर इसका सीधा प्रसारण करेगा, ताकि लोग कार्यक्रम का आनंद घरों में उठा सकें। बैठक में एडीडीसी कांता देवी, एडीसी मोहम्मद सैयद खान, एएसपी अनवर उल-हक, मुख्य योजना अधिकारी राजीव भूषण, एसीआर विकार गिरी, एसीडी मुश्ताक चौधरी और नागरिक प्रशासन, पुलिस और सीआरपीएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें