उधमपुर। सोमवार के मुकाबले में मंगलवार को कम संख्या में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगी है। शाम तक शहर व ग्रामीण इलाकों में 2035 लोगों को वैक्सीन लगाई है। बुधवार को वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में और भी गिरावट होगी, क्योंकि बुधवार को गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं को दूसरी वैक्सीन लगाई जानी है।
जिले में पिछले कुछ दिनों से वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। अब ज्यादातर 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा रही है। जबकि वरिष्ठ नागरिक और 45 से 60 आयु वर्ग के लोगों में कमी आई है। 18 से 44 आयु वर्ग के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विशेष शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को कुल 2035 लोगों को वैक्सीन लगाई है। 18 से 45 आयु वर्ग में 1886 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। एक स्वास्थ्य कर्मचारी को पहली और दो को दूसरी डोज, तीन फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली और 15 को दूसरी डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 88 लोगों को पहली और दस को दूसरी डोज, 28 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और दो को दूसरी डोज दी गई है।