रामनगर। पुलिस ने थाना बसंतगढ़ के अंतर्गत बलोता उपरला गांव में दो जगह दबिश देकर पांच लीटर देसी शराब और 45 लीटर लाहन बरामद की है। लाहन को बाद में नष्ट कर दिया गया है। इस मामले में वेद प्रकाश और रूमा देवी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक विशेष सूचना पर पुलिस स्टेशन बसतंगढ़ के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में बलोता उपरला गांव में दो जगह दबिश दी। इस दौरान वेद प्रकाश और रूमा देवी के घर से पांच लीटर देसी शराब और 45 लीटर लाहन बरामद दी। देसी शराब को जब्त कर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं, मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।