फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अवैध लकड़ी जब्त करने पहुंची टीम पर हमला, चिनैनी में गौरीकुंड के पास गाड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। अवैध लकड़ी को जब्त करने गई टीम पर तस्कर हमला कर फरार हो गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई है। फिलहाल टीम की ओर से मौके पर लकड़ी से भरी गाड़ी को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर सुरेश जम्वाल के अनुसार मंगलवार रात को सूचना मिली कि चिनैनी-डुडु रेंज के अंतर्गत गली नामक स्थान पर अवैध ढंग से गाड़ी में लकड़ी लादी गई है। मौके पर ब्लॉक अधिकारी के साथ कर्मियों को भेजा, लेकिन वहां पर कुछ लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। हालांकि कर्मी बाल-बाल बच गए और सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर गाड़ी पर नजर रखने लगे। जैसे ही गाड़ी देर रात को निकली तो टीम ने पीछा करना शुरू कर दिया। एक टीम गौरीकुंड पहुंच गई और गाड़ी को घेरा डाल लिया, लेकिन आरोपी अंधेरे में हमला कर भाग गए। गाड़ी में देवदार की लकड़ी थी जिसे सीज कर डीएफओ ऑफिस उधमपुर में भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें