फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ दिन काम किया पर मजदूरी एक पैसा नहीं

Fri, 10 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनरेगा के तहत पांच साल पहले काम कर चुके मजदूरों को पैसे नहीं मिलने से परेशान उनका गुस्सा बढ़ रहा है। ब्लाक गुंदना के टांटना गांव में लोगों के गुस्से को देखते हुए अधिकारियों और वहां के बीडीओ जाकिर वानी ने वीरवार को एक बैठक की। इसमें दर्जनों मजदूरों ने अपना रोष प्रकट किया। उनका आरोप था कि काम उन लोगों ने किया।
विज्ञापन


उसके पैसे निकल भी गए, पर मिले कुछ ही लोगों को। स्थानीय निवासी सज्जाद का कहना था कि मैंने कई बार आरटीआई देकर विभाग से ब्लाक में किये हुए कामों की जानकारी मांगी, लेकिन हर बार विभाग के अधिकारी जानकारी देने में आनाकानी करते हैं। गिरधारी लाल का कहना था कि जब मैं आरटीआई का जवाब लेने गया तो टके सा जवाब मिला।

उसका आरोप है कि इस प्रकरण में पंच और सरपंच भी विभाग के साथ मिले हैं। जानकारी हासिल करने पर पता चला है कि ब्लॉक में सिर्फ कागजों पर कई पक्का पाथ, तालाब आदि बनाये गये हैं। उसके नाम पर करोड़ों निकाले गए। जबकि कोई निर्माण नहीं हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


पूजा देवी का कहना था कि कोई भी जांच एजेंसी मौके पर आकर जांच कर सकती है कि वह तालाब और पक्के पाथ कहां हैं। हमारे जाब कार्डों पर पूरे 100 दिन की हाजिरी है, लेकिन पैसा एक भी नहीं मिला है। बच्चों के स्कूल तक बंद होने व भूखे मरने की नौबत आ गई है।

बीडीओ जाकिर वाणी ने कहा कि जानकारी मिली है कि कुछ लोगों का पैसा बकाया है। एक माह के भीतर लोगों के पैसे मिल जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमें हमारे किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की कोई शिकायत नहीं मिली है। पंच ओर सरपंच के खिलाफ शिकायत जरूर मिली है। उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें