फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में बढ़ाया जाए होटल, बार और रेस्त्रां का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र कुमार बंगाथिया ने जिला प्रशासन से होटल, बार और रेस्त्रां को खुले रखने के समय में बढ़ोतरी करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि शादियों और त्योहारी सीजन को देखते हुए इन्हें रात को दस बजे तक छूट दी जानी चाहिए। जम्मू में प्रशासन की तरफ से पहले ही रात को दस बजे तक इन्हें खुले रखने की इजाजत दी गई है, लेकिन उधमपुर व रामनगर में संबंधित कारोबारी अभी भी अनुमति का इंजतार कर रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले भी व्यापार मंडल की तरफ दुकानों को खुले रखने के समय में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद जिला प्रशासन ने रात को आठ बजे तक दुकानों को खुले रखने की इजाजत दी थी। लेकिन होटल, बार तथा रेस्त्रां कारोबारियों को इससे ज्यादा राहत नहीं मिल पाई है।
बताया कि ज्यादातर कारोबार शाम के बाद में होता है। इसलिए उनके कारोबार करने के समय को बढ़ाकर रात को दस बजे तक किया जाना चाहिए। त्योहारी व शादियों का सीजन भी शुरू होने को है। ऐसे में समय में छूट नहीं मिली तो काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए डीसी इंदु कंवल चिब से व्यापार मंडल की अपील है कि मांग को पूरा कर राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें