फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गवर्नमेंट महिला कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन कर दिल्ली में आयोजित हुए गणतंत्र दिवस समारोह 2022 में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के एनसीसी समूह का हिस्सा रहे एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि इनमें पहली जम्मू-कश्मीर गर्ल्स बटालियन की सीनियर अंडर ऑफिसर (एसयूओ) सोनिका शर्मा दल के साथ-साथ पीएम रैली का हिस्सा थीं। जबकि, एसयूओ मानविका ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभाई। कॉलेज प्राचार्य प्रो. मीनू महाजन ने कैडेटों को उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण, कठिन प्रयासों और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर कॉलेज को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी।
उन्होंने कैडेटों को प्रेरित करने और दूसरों को अनुकरण करने के लिए एक आदर्श बनने के लिए कहा। वहीं, कॉलेज के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. कमल दीप कौर और प्रो. शालू जसरोटिया ने उपलब्धि हासिल करने वाले कैडेटों का उत्साहवर्धन किया, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें