उधमपुर के भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में प्रमाणपत्र हासिल करने वाले विद्यार्थियों के साथ मेहमान
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल नैनसू में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रेणू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बालियां पंचायत के सरपंच मनमोहन रैना मुख्यातिथि थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद भारतीय शिक्षा समिति की ओर से आयोजित विज्ञान मेला, संस्कृति बोध परियोजना, वैधिक गणित, आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्कूल में आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों व अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
मुख्यातिथि ने कहा कि कोरोना काल में भी ऑनलाइन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्रों के ज्ञान कौशल का विकास करना सराहनीय है। वहीं, विशेष अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में छात्रों के अभिभावकों के साथ स्थानीय पंच अजय कुमार और प्रबंध समिति के महामंत्री मामचंद विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।