फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर खूब उड़ा गुलाल, रंगों से हुए सराबोर

Thu, 24 Mar 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उधमपुर
विज्ञापन
होली पर उड़ा गुलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रंगों के त्योहार होली को इस बार शहर में अलग अंदाज में मनाया गया। इस होली को और भी रंगीन बनाने में व्यापार मंडल की टीम ने बड़ी भूमिका निभाई। व्यापार मंडल द्वारा निकाली गई झांकी ने होली में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन


हर कोई व्यापार मंडल की झांकी के साथ शामिल होकर नाचता गाता दिखा।
व्यापार मंडल द्वारा गोल मार्केट से राधा-कृष्ण की झांकी निकाली गई।

झांकी के साथ बाकी गाड़ियों में सवार युवा पिचकारियों से हर आने-जाने वाले को होली के रंगों में भिगो रहे थे। वे गुलाल उड़ाकर होली की मुबारक दे रहे थे। बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाएं हर कोई झांकी में भाग लेने पहुंचा।

शहर के हर कोने से युवाओं की टोलियां गोल मार्केट में पहुंचकर होली के जश्न में शामिल हुईं। व्यापार मंडल की नव गठित टीम के सदस्य झांकी में पूरी तरह से युवाओं के रंग में रंगे नजर आए।
विज्ञापन


 झांकी रामनगर चौक से होती हुई सलाथिया चौक पहुंची जहां पहले से ढोल लेकर इंतजार में खड़े युवाओं ने झांकी का नाचकर स्वागत किया। इस बार शहर में होली पिछले कई सालों के मुकाबले में जोश और उत्साह से भरी रही।

उधमपुर। दोपहिया वाहन पर बैठ कर होली के रंग बिखेरने के साथ सीटियों को न बजाया जाए तो होली के रंग फीके नजर आते हैं। होली पर सीटियों की बिक्री में काफी इजाफा हुआ। ऐसा कोई भी दोपहिया वाहन चालक नहीं था जिसके मुंह में सीटी न हो। दुकानदारों का कहना है कि वैसे तो सीटियां बच्चे ही खरीदते हैं, लेकिन होली का पर्व नजदीक आते ही सीटियों की बिक्री बढ़ जाती है।  

होली पर्व को कसबे में धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही युवाओं की टोलियां होली खेलने को निकल गई थीं।

बस स्टैंड व मेन चौक पर शोले फिल्म के गाने होली के रंग में मिल जाते हैं... पर युवा खूब थिरके। सुबह से दोपहर तक युवाओं ने खूब होली खेली। वह हर आने जाने वाले को रंग लगाए रहे थे।
विज्ञापन


कुद, सुद्धमहादेव, पट्टनगढ़, गौरीकुंड, बप्प, सराड़ में धूम रही। चिनैनी कसबे के मुख्य बस स्टैंड पर हलवा और पकौड़े का स्टाल लगाया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें