फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री मिली

Wed, 23 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटोत
विज्ञापन
बटोत में राह‌त बांटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश थमने के बाद भी बटोत के वार्ड नंबर दो में आफत कम नहीं हो रही है। जमीन धंसने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग से पस्सियां गिरते-गिरते जम्मू-डोडा राजामर्ग तक पहुंच गई है। इसके चलते अब मानसर गांव भी पस्सी की चपेट में आने की कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर सेना और प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री दी है। पर लोगों की मुसीबत बरकरार है। तहसीलदार श्रीनाथ सुमन और नायब तहसीलदार सैफुल्लाह शा द्वारा प्रभावित 22 परिवारों को 35-35 किलो राशन वितरित किया गया।

वहीं दूसरी तरफ ग्यारह सेक्टर आरआर के ले. कर्नल बलन्दु कुमार और 23 आरआर के मेजर जसवीर भी खाद्य सामग्री वितरित की, जिसमें आटा, चावल, दाल, दूध, चाय, मैगी और अन्य सामान शामिल थे। इसके अलावा सेना ने चिकित्सा शिविर भी लगाया। सैन्य अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी ओर से भरसक मदद दी जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें