फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुलहस्ती पावर स्टेशन में हिंदी पखवाड़ा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। दुलहस्ती पावर स्टेशन में बुधवार को हिंदी पखवाड़े का आगाज हुआ। इसका शुभारंभ प्रशासनिक भवन स्थित कान्फ्रेंस हाल में महाप्रबंधक निर्मल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उन्होंने हिन्दी पखवाड़े के दौरान प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इसके अलावा कार्यालय के कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) दविंदर कुंडल ने हिंदी पखवाड़े में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि दुलहस्ती पावर स्टेशन में हिंदी निबंध लेखन, अनुवाद, शब्दावली, काव्य पाठ, टंकण, सुलेख, श्रुतलेख, पुस्तक प्रदर्शनी इत्यादि विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों की हिंदी नोटिंग एवं ड्राफ्टिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभागिता की। इस अवसर पर डॉ. निशा शर्मा, आरएन शर्मा, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, गुरशरण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें