फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्सियां गिरने से दस घंटे बंद रहा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के महोड़ और कैफेटेरिया मोड़ में पस्सियां गिरने पर राजमार्ग करीब दस घंटे तक बंद रहा। इसके कारण यात्रियों और चालकों को काफी परेशानियों का सामनरा करना पड़ा। दोपहर दो बजे राजमार्ग के खुलने पर केवल बीच में फंसे वाहनों को ही घाटी और जम्मू की तरफ रवाना किया गया। बुधवार को मरम्म्त के कार्य के चलते दिन भर राजमार्ग को बंद रखा जाएगा। उधमपुर में भी चालक व यात्री घंटों परेशान रहे।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार तड़के चार बजे रामबन के मेहाड़ व कैफेटेरिया मोड़ में पस्सियां व पत्थर गिरने लगे और राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होने पर रामबन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगने लगी और कुछ घंटों के बाद सैकड़ों वाहन फंस गए थे। फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने सूचना मिलने के बाद तुरंत मशीनरी को मौके पर तैनात कर राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। जब इसकी जानकारी उधमपुर में मिली तो उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद उधमपुर में भी वाहनों की कतार बढ़ती चली गई। दोपहर तक सैकड़ों वाहन उधमपुर में रोक दिए गए, जिनमें यात्री वाहन भी थे।
यात्री परेशान होकर वाहनों से बाहर निकल कर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। घंटों की मशक्कत के बाद कंपनी की मशीनरी को दोपहर करीब दो बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। पुलिस ने सबसे पहले रामबन में दोनों तरफ फंसे वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ जाने की अनुमति दी। इनके निकलने के बाद शाम चार बजे के बाद उधमपुर में रोके यात्री वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया गया, लेकिन ट्रकों को घाटी जाने की अनुमति नहीं दी गई। ट्रकों को पुलिस अब कुछ दिनों के बाद ही रवाना किया जाएगा। बुधवार को मरम्मत के कार्य के चलते राजमार्ग को दिन भर बंद रखा जाएगा। ट्रकों को पुलिस वीरवार को रवाना कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें