फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग और धार रोड पर दिनभर रहा जाम, चालकों का प्रदर्शन

Mon, 20 Mar 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
विज्ञापन
रोड जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजमार्ग और धार रोड पर जाम की समस्या हल होती नजर नहीं आ रही है। रविवार को दिनभर धार रोड और फोर लेन राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। मजालता और बट्टल में जब घंटों इंतजार करने के बाद भी जाम नहीं खुला तो वाहन चालकों ने जमकर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रविवार को वाहनों की आवाजाही घाटी की तरफ रखी गई थी। जैसे ही वाहन राजमार्ग व धार रोड पर पहुंचे तो जाम की स्थिति बन गई। रविवार को काफी संख्या में ट्रक सांबा दयालाचक मार्ग से धार की तरफ पहुंच गए। जब सैकड़ों वाहन धार रोड पर पहुंचे तो बट्टल, मानसर, मजालता में जाम लग गया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब चार घंटे बाद दोपहर करीब दो बजे जाम खुलने पर राहत मिली। करीब चार घंटे पूरा धार रोड जाम के कारण बंद रहा। वहीं सुबह करीब 11 बजे चालकों ने जमकर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी की। चालकों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की खराब यातायात व्यवस्था के कारण ही बार बार धार रोड पर जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें