फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 19 Mar 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
शहर के साथ लगते रठियान इलाके में शुक्रवार देर रात को टाटा 207 वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब दस बजे राजकुमार निवासी रठियान मोटरसाइकिल नंबर जेके14बी-7480 पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। अचानक पीछे से तेज गति में वाहन नंबर जेके02बीएल-2787 आया और मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद राजमार्ग पर पलट गया।

टक्कर से मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को वाहन की व्यवस्था करके जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने युवक को मृत लाया घोषित कर दिया। मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद चालक भी मौके से फरार हो गया। वहीं शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव को परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें