फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक प्रभावित रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
उधमपुर: नेशनल हाईवे बंद होने के कारण उधमपुर हाईवे पर रोके गए ट्रक. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के कुछ स्थानों पर सुबह पहाड़ से पत्थर गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही। लेकिन, पुलिस ने मशक्कत कर दोपहर 12 बजे तक यातायात को बहाल कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान राजमार्ग पर छोटे यात्री वाहन दोनों तरफ चलते रहे। ट्रकों को केवल श्रीनगर से जम्मू की तरफ जाने की अनुमति दी गई। उधमपुर में दिन भर घाटी जाने वाले ट्रकों को रोक कर रखा गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह रामबन में मौसम खराब था। पहाड़ से पत्थर गिरना शुरू हो गए थे। इसी को देखते हुए पुलिस ने वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। करीब एक घंटे के बाद मौसम में सुधार होने के साथ पस्सियों को हटा दिया गया, और छोटे यात्री वाहनों को दोनों तरफ चलने की अनुमति दे दी गई। लेकिन, वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

रामबन के विभिन्न हिस्सों में केवल यात्री वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटों मशक्कत करने के बाद दोपहर करीब 12 बजे जाम को खुलवाने में कामयाबी मिली। इसके बाद शाम तक दोनों तरफ छोटे यात्री वाहन चलते रहे। लेकिन, ट्रकों को पुलिस ने केवल श्रीनगर से जम्मू की तरफ जाने की अनुमति दी। पुलिस ने दोपहर तक उधमपुर के जखैनी, भारत नगर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी व अन्य कइ स्थानों पर ट्रकों को रोक रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें