फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, दो घायल

Sat, 14 Jun 2025 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धार रोड स्थित गंदी पुली के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। धार रोड स्थित गंदी पुली के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को टक्कर मार दी और बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि कुछ वाहनाें को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम सलाथिया चौक से वीनस चौक की ओर आ रहे बाइक (जेके14एल-0140) सवार ने तेज रफ्तार के कारण सड़क पार कर रहे राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहगीर दूर जाकर गिरा, जबकि बाइक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इससे बाइक सड़क किनारे खड़ी कार नंबर (जेके02डीबी-0910) से टकरा गई, जिससे कार को काफी नुकसान पहुंचा है और आसपास खड़े अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में घायल राहगीर और बाइक सवार को स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसी भर्ती कराया गया। घायल राहगीर की पहचान 65 वर्षीय स्वर्णदास पुत्र शंकर राम निवासी वार्ड 7, उधमपुर और चालक शुभम बलगोत्रा (21) पुत्र मदन कुमार निवासी ओमाडा मोड, उधमपुर और पिलियन ताजिब पुत्र मो. अनवर निवासी सैला तालाब उधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें