रामनगर। तहसील रामनगर की पंचायत जंद्राडी में स्थित सरकारी हाई स्कूल जंद्राडी की चहारदिवारी का निर्माण कार्य नौ लाख पचास हजार रुपए की लागत से करवाया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। सभी औपचारिकता पूरी होते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक स्कूल में चहारदिवारी न होने के कारण छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा था। खासकर स्कूल की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर परेशानी बनी हुई थी। चहारदिवारी न होने से खुले परिसर के चलते पशुओं का जमावड़ा स्कूल परिसर में लगा रहता था। स्कूल बंद होने के बाद कई गतिविधियों का खतरा बना रहता था। इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता थी। स्कूल की चहारदिवारी नहीं होने से स्कूल में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। पूर्व सरपंच सूरम चंद व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द चहारदिवारी का निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है उन्होंने विभाग तथा सरकार का धन्यवाद किया। संवाद