ऊना। जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने टाहलीवाल में दुकानदार से चरस, अफीम, भुक्की, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी अनिल शर्मा रियासी का रहने वाला है। अदालत में पेश करने के बाद उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है। टीम को शनिवार शनिवार देर रात सूचना मिली कि दुकानदार नशा सप्लाई कर रहा है। इसके बाद दुकान में दबिश दी गई। तलाशी में आरोपी से 36 ग्राम चरस, 94 ग्राम अफीम, 228 ग्राम भुक्की के साथ 40,000 रुपये और इलेक्ट्रॉनिक तराजू मिला। आरोपी नशे की खेप कहां से लाया और उसके साथ कौन है, इसे लेकर जांच की जा रही है। संवाद