फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 110 ग्राम हेरोइन के साथ जम्मू का कार चालक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मजालता पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान 110 ग्राम हेरोइन के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बट्टल नाका पर स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान चालक मोहम्मद केश निवासी सुजवां (जम्मू) से हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना मजालता में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

6.72 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

उधमपुर। पुलिस ने सुभाष स्टेडियम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त के दौरान अंतर जिला नशा तस्कर से हेरोइन बरामद की। उधमपुर थाने की टीम ने राजमार्ग पर गश्त करते हुए संदिग्ध को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उससे 6.72 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी की पहचान हारिस हुसैन निवासी कोतवाल मोहल्ला (किश्तवाड़) हुई है। इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
मजालता में हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
उधमपुर। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मनवाल चौक के पास गश्त के दौरान मजालता थाने की टीम ने बट्टल जा रहे संदिग्ध को रोका। तलाशी लेने पर उससे 26 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसकी पहचान सुनील कुमार निवासी वार्ड आठ (रामनगर) के रूप में हुई है। इसी तरह बट्टल नाके पर मोटरसाइकिल चालक को रोका। आरोपी अभिकांत शर्मा निवासी राठियां से 32 ग्राम हेरोइन मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें