कटड़ा। पुलिस ने हेरोइन के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी करमत अली निवासी भागा है। उसे कटड़ा-रियासी रोड पर एशिया चौक के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा है। आरोपी केसी रेजिडेंसी से आ रहा था कि पुलिस को देखकर घबरा गया और पीछे मुड़ने लगा। शक होने पर उसकी तलाशी ली तो तीन ग्राम हेरोइन बरामद हुईष। शुरुआती जांच में पता चला कि वह नशे का आदी है और युवाओं को नशीले पदार्थ सप्लाई करता है।
10.99 ग्राम हेरोइन समेत दो गिरफ्तार
उधमपुर। पुलिस ने रौन दोमेल चौक के पास नियमित गश्त के दौरान हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इरफान और वसीम निवासी जखैनी है। तलाशी के दौरान दोनों से क्रमशः 5.45 ग्राम और 5.54 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस स्टेशन उधमपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद