फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी बंदूक की गोली से हेमराज की हुई थी मौत

Sat, 06 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला एक माह बाद सुलझा दिया है। आरोपी संतोष कुमार को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जनवरी माह की पांच तारीख को कोई नाला के जंगलों से एक व्यक्ति हेमराज का शव संदिग्ध हालत में मिला था, जिसे देसी बंदूक की गोली लगी थी।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हेमराज लकड़ियां काटने जंगल में गया हुआ था, जबकि उसके साथ उसकी साली भी थी। लकड़ियां काटने के बाद दोनों एक जगह बैठकर आराम कर रहे थे कि अचानक देसी बंदूक की गोली चलने की आवाज आई और गोली सीधे हेमराज को लगी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह भेड़ चराने गया था और अचानक कोई आवाज हुई और भेड़े डर गई,  जिससे वह भी सहम गया। जानवर समझकर उसने देसी बंदूक चला दी। जो हेम राज को लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी ने हेमराज के साथ मौजूद उसकी साली को डराया था कि इसके बारे में किसी को न बताए लेकिन पुलिस ने पूरी छानबीन की तो पता चल गया तथा पुलिस ने आरोपी को उसके हथियार के साथ हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें