कटड़ा। धर्मनगरी में बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने कसबे के मुख्य बस स्टैंड सहित बाणगंगा मार्ग, जम्मू मार्ग आदि स्थानों पर बिना मास्क के घूम रहे स्थानीय लोगों, यात्रियों और दुकानदारों आदि से जुर्माना वसूला।
नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि कसबे में हर समय कहा जा रहा है कि कोई भी बिना मास्क के बाहर न निकले। दुकानदार भी मास्क लगा कर ही दुकानों में बैठें। कार्रवाई के दौरान करीब 2000 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसमें ज्यादातर स्थानीय लोग थे। उन्होंने कहा कि लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। संवाद