फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश, तेज हवा के कारण दूसरे दिन भी प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। बारिश और तेज हवा के कारण मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को लगातार दूसरे दिन भी हेलिकॉप्टर सेवा का लाभ नहीं मिल पाया है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सेवा प्रभावित रही है। वहीं, भक्तों में मां वैष्णो के दर्शन के लिए उत्साह बरकरार है। शाम तक नौ हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रदेश सहित जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है, जिसका असर मां वैष्णो देवी की यात्रा में लगी हेलिकॉप्टर सेवा पर भी पड़ा है। सोमवार के बाद मंगलवार को लगातार दूसरे दिन धर्मनगरी सहित त्रिकुटा पर्वत पर बारिश और तेज हवाओं के चलते हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही है। इस कारण भक्तों को घोड़े, पिट्ठी, पालकी और पैदल यात्रा कर मां के दर्शन करने पड़े हैं। लेकिन बिगड़ मौसम के बावजूद भक्तों में काफी उत्साह है। 24 घंटे भक्तों के जयकारों से यात्रा मार्ग गूंज रहा है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जहां 17 हजार के करीब भक्तों ने मां वैष्णो की पवित्र पिंडियों के दर्शन किए थे वहीं मंगलवार शाम को छह बजे तक करीब नौ हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। रोपवे और बैटरी कार सेवा जारी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें