फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी

Sat, 07 Jan 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर/चिनैनी।
विज्ञापन
बर्फ बारी - फोटो : SELF
विज्ञापन
मौसम के बदलते मिजाज से पहाड़ी क्षेत्रों का नजारा काफी आकर्षक हो गया है। हर और बर्फ  ही बर्फ  है। कुदरत के इस रंग को भी हर कोई यादगार बनाना चाह रहा है। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला-बदला ही रहा। चिनैनी तहसील के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप में भी शाम तक पांच इंच तक बर्फ  गिर चुकी थी। वहीं नत्थाटाप में पिछले कुछ दिनों से जारी बर्फबारी शुक्रवार को भी होती रही।
विज्ञापन


यहां करीब डेढ़ फुट तक बर्फ  जम चुकी है। जिस तरह से बर्फबारी जारी थी, उससे इन स्थलों पर भारी बर्फ  गिरने की उम्मीद बन चुकी थी। शुक्रवार की सुबह से ही नत्थाटाप की चोटी धुंध के बीच लिपट चुकी थी, जिससे वहां पर बर्फ  के फाहे गिर रहे थे।

सुबह तक पत्नीटाप में हलका ही हिमपात हुआ था, लेकिन दोपहर को पत्नीटाप में भी अच्छी बर्फबारी होने लगी, जिससे पत्नीटाप के देवदार के वृक्ष भी बर्फ  के फाहों से लद गए। उधर जुगधार, स्योजधार, देराटाप, शिवगढ़ धार में भी लगातार हिमपात जारी है और यह चोटियां भी बर्फ  से लद गई है।
विज्ञापन


मौसम जब मेहरबान हुअा तो हर तरफ। इस सीजन में पहली बार किश्तवाड़, भद्रवाह और डोडा कसबे में बर्फबारी हुई। किश्तवाड़ में दोपहर में हलकी बारिश हुई। उसके बाद से शाम तक बर्फ के फाहे गिरने का सिलसिला जारी रहा। यही हाल भद्रवाह की भी है। इस बर्फबारी से स्‍थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें