वार्ड 20 के लोअर सयाल सल्लन क्षेत्र में बारिश से गिरे कच्चे मकान का जायजा लेते पार्षद व अन्य
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। वार्ड 20 के पार्षद जगदीश कुमार ने लोअर सयाल सल्लन क्षेत्र का दौरा कर बारिश से क्षतिग्रस्त हुए कच्चे मकानों का जल्द मुआवजा जारी करने मांग उठाई है।
उन्होंने कहा कि बारिश से क्षेत्र की गरीब बस्ती में एक कच्चा मकान गिर गया है। जबकि, इसके साथ लगते अन्य कच्चे मकानों को भी भारी नुकसान हुआ है। कई मकान गिरने की कगार पर हैं, जिससे क्षेत्रवासी डर के साये में जीने को मजबूर हैं। इसलिए, जिला प्रशासन से मांग है कि इन पीड़ित परिवारों को जल्द उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही इन लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाए।
पीड़ित परिवार की शोभा देवी ने कहा कि आसपास के क्षेत्रों में कुछ लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ मिला है। उन्हें भी उम्मीद थी कि प्रशासन उन्हें भी इस योजना के तहत पक्के मकान बनाकर देगा, लेकिन कई सालों तक दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें कुछ नहीं मिला। कुछ मेहनत मजदूरी से बचाकर और कुछ कर्ज लेकर जमा किए पैसों से बनाया उनका कच्चा मकान भी अब बारिश की भेंट चढ़ गया है। जिससे वह सड़क पर आ गए हैं। घर के आंगन में तिरपाल डाल कर सामान समेट रखा है। कर्ज को चुकाने की चिंता के साथ दोबारा मकान बनाने की चिंता से पूरा परिवार परेशानी में है।
वार्ड 20 के लोअर सयाल सल्लन क्षेत्र में बारिश से गिरे कच्चे मकान का जायजा लेते पार्षद व अन्य- फोटो : UDHAMPUR
वार्ड 20 के लोअर सयाल सल्लन क्षेत्र में बारिश से गिरे कच्चे मकान का जायजा लेते पार्षद व अन्य- फोटो : UDHAMPUR