फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर बादल छाने और हल्की बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
उधमपुर शहर में मौसम खराब होने पर दिन भर छाए रहे बादल - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। दिन भर बादल छाने और बीच में हल्की बारिश होने के बाद तापमान में बहुत गिरावट आई है। लोगों ने घरों में पंखे और कूलर बंद कर दिए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विभाग ने 16 अक्तूबर को मौसम खराब होने की संभावना जताई थी। लेकिन, मौसम का मिजाज 17 अक्तूबर रविवार को बदला। सुबह से ही बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया था, और तापमान में थोड़ी गिरावट आ गई थी। सुबह 10 बजे शहर व ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश हुई। लेकिन, शाम तक रुक रुक कर हल्की बारिश होती रही। बादल छाने और हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से शहरवासी दोपहर को ही पंखे व कूलर को बंद करने पर मजबूर हो जाए।
जिले के पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद तापमान में इतनी गिरावट हो गई थी लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए। पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को इस सीजन की पहली सर्दी का एहसास हो गया है। एयर फोर्स मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सोमवार को भी बारिश की संभावना है। बारिश होने पर तापमान में और भी गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें