फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने उमस से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर व साथ लगते ग्रामीण इलाकों में बुधवार सुबह हुए झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं, कई इलाकों में जलभराव होने से दिनभर शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज सोमवार रात को ही बदल गया था। देर रात को बारिश होने के बाद मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। सुबह करीब दस बजे बारिश भी शुरू हो गई, जो करीब एक तक जारी रही। इसके बाद दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश का क्रम जारी रहा है। बारिश बंद होने के बाद हल्की धूप निकल आई, लेकिन तापमान में आई गिरावट के कारण उमस का असर गायब रहा। शाम चार फिर से बादल छा जाने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हुआ, जिससे शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभाग ने बुधवार को भी मौसम के खराब रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें