फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेंगू के छह नए मामले आए, आंकड़ा पहुंचा 258

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को भी डेंगू के छह मामले और आने से अब आंकड़ा 258 पहुंच गया है।
विज्ञापन

हालांकि जीएमसी अस्पताल में डेंगू टेस्टिंग प्रक्रिया को भी बढ़ा दिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा डेंगू के बारे में पता लगाकर समय पर उन पीड़ितों का इलाज हो सके। वहीं मौजूदा समय तक जीएमसी में 1911 डेंगू के टेस्ट किए गए है जिनमें से 258 मामले सामने आ चुके है। हालांकि जिला में चिकनगुनिया के मौजूदा समय तक 10 ही मामले सामने आए है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर व ग्रामीण क्षेत्राें में विभाग की टीमें लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक करने के साथ ही टेस्ट भी किए जा रहे है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में डीएमओ गोपाल दास का कहना था कि जिस तरह से रोजाना डेंगू के मामले सामने आ रहे है उसके चलते विभाग ओर सतर्क हो गया है। हालांकि विभाग की टीमें लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन क्षेत्रों पर भी पैनी नजर बनाए हुए हैं, जिन क्षेत्रों से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। टीमें लगातार कई जगहों पर फॉगिंग भी कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें