फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी से उधमपुर के बीच स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमें रहेंगी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
- अस्पताल में कंट्रोल रूम के अलावा आपात स्थिति के लिए 15 बेड का वार्ड बनाया गया
विज्ञापन

चिनैनी। अगले महीने के पहले सप्ताह से शुरू हो रही है श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरी तरह से तैयार है। अस्पताल में आपात स्थिति के दौरान 15 बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है तो वही अस्पताल में कंट्रोल रूम में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान चिनैनी स्वास्थ्य विभाग की टीम चिनैनी से उधमपुर के बीच कई जगहों पर तैनात रहेगी । इसमें उधमपुर के जखैनी, रेलवे स्टेशन, बलीनाला, जीरो पॉइंट, चंप्याड़ी के पास स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी । इसके अलावा जीरो पॉइंट के पास श्री अमरनाथ यात्रा तक एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौके पर मौजूद रहेंगे । बीएमओ डॉ. सईद अशरत बुखारी ने बताया कि अस्पताल में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा जिसमें नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा साथ ही श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान 15 बैड का वार्ड भी होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें