कटड़ा। धर्मनगरी सहित साथ लगते क्षेत्र में वीरवार को लगातार दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की है। इसके साथ ही दवाई वितरित कीं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। यह अभियान एसडीएम के निर्देश हेल्प डेस्क टीम की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वार्ड दो टी-गार्डन आदि इलाकों में चलाया गया।
इस दौरान जांच के बाद बच्चों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। एसडीएम अभिषेक शर्मा के निर्देशों पर जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी गुलशन कुमार के नेतृत्व में हेल्प डेस्क के साथ ही चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य अंकुश शर्मा, सौरभ समोत्रा ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। वहीं, कोई परेशानी आने पर संपर्क करने की बात कही।