फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

Tue, 23 Feb 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद कैप्टन तुषार के शवयात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा गणमान्य लोग, विभिन्न राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी और शहरवासियों का हुजूम वीर बांकुरे को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


सैन्य सम्मान के बाद दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन की अंतिम विदाई उनके निवास स्थान से सेना की फूलों से सजी गाड़ी में शुरू हुई जो देविका घाट पर जाकर समाप्त हुई। मुखाग्नि से पहले शहीद को सेना की तरफ से हवाई फायरिंग कर अंतिम सलामी दी।

इस मौके पर श्रद्धाजंलि देने वालों में समाज सेवक व व्यापारमंडल के प्रधान सुरेंद्र सिंह खालसा, लोक विकास दल के संयोजक विक्रम सिंह सलाथिया, जिओ और जीने दो के तारिक शाह, भाजपा के महासचिव पवन खजूरिया, पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया, कांग्रेस के जिला प्रधान अशोक गुप्ता, अश्विनी खजूरिया जितेंद्र वरमानी, ऊधमपुर जागरण मंच के संयोजक आनंद जंडियाल, भाजपा के  अक्षय कुमार, रमणीक शर्मा और भाजपा के  जिला प्रधान राकेश गुप्ता, संघ के धर्मवरी गुप्ता के अलावा काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


तिरंगे लेकर पहुंच रहे थे लोग
उधमपुर (ब्यूरो)। उधमपुर के लाला का शव जब यहां पहुंचा तो किसी के चेहरे पर गुस्सा तो किसी के चेहरे पर फख्र साफ झलक रहा था। इन सब के बावजूद देशप्रेम का जज्बा खूब झलक रहा था।

हजारों की संख्या में जवान को नम आंखों से विदाई देने पहुंचे थे, उनमें बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी थे जो हाथों में तिरंगा लेकर नारे लगा रहे थे- ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, तुषार तेरा नाम रहेगा...’। उधमपुर का हर नागरिक वीर सपूत का अंतिम दर्शन करना चाह रहा था। इस दौरान नौजवानों का खून जोश से गरम हो रहा था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें