फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विद्यार्थियों को समझाया जल संरक्षण का महत्व व तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से गवर्नमेंट हाई स्कूल मल्हाड़ में इंटीग्रेटेड वाटरशेड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत वाटरशेड यात्रा अभियान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से रेनवाटर हार्वेस्टिंग को लेकर लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर संबंधित अधिकारियों व वक्ताओं ने भी लोगों को जलसंरक्षण और इसके तौर तरीकों को लेकर जागरूक किया।
कार्यक्रम में उधमपुर पूर्व के विधायक रणवीर सिंह पठानिया मुख्यातिथि थे। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और यह सरकार का मंत्र और मिशन भी है। जल स्रोतों का रखरखाव और उनको पुनर्जीवित करने के उद्देश्य को लेकर सरकार काम भी कर रही है। इसके तहत सरकार रेनवाटर हार्वेस्टिंग पर ध्यान दे रही है क्योंकि जिस तेजी के साथ वर्तमान में पानी का लेवल नीचे की तरफ जा रहा है, इसलिए जल संरक्षण पर हमें अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को लेकर भारत सरकार के इंटीग्रेटेड वाटरशेड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत वाटरशेड यात्रा अभियान का आयोजन कर लोगों को वाटर हार्वेस्टिंग के लिए जागरूक और प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से भी इस दिशा में सराहनीय काम किया जा रहा है और हमें पूरी उम्मीद है कि हम अपने लक्ष्य में जरूर कामयाब भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें